New Delhi, 09 May (NNS): The prices of castor oil remained firm at Rs 13500/13600 per quintal due to the weak demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13150 per quintal. Castor prices also being quoted at Rs 6200/6300 per quintal in loose because of the weak selling in the markets of Rajasthan. The castor contract May delivery show downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
अरंडी तेल : मजबूती की उमीद
नई दिल्ली, 9 मई (एनएनएस) पेंट निर्माताओ की माग घटने से अरंडी तेल के भाव भाव 13500/13600 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13150 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालाकि बिकवाली घटने से राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6200/6300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरियों लिवाली घटने से अरंडी मई डिलीवरी में गिरावट रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए मंदे की संभावना कम है।
Mustard: no decrement
New Delhi, 09 May (NNS): The arrivals of mustard showed downfall and the demand from the mills reported to be high, due to this, at Lawrence Road, mustard prices went up by Rs 150 to Rs 6250/6300 per quintal. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 5800/5850 per quintal in loose. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.
सरसों : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 मई (एनएनएस) सरसों की आवक कमजोर होने तथा तेल मिलों की मांग निकलने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 150 रुपए बढ़कर 6250/6300 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5800/5850 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार-चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Cottonseed cake: no downfall
New Delhi, 09 May (NNS): The prices of cottonseed cake remained stable at Rs 3600/3800 per quintal due to the weak supply from Haryana and Punjab and uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3800/3850 per quintal. The cottonseed cake May delivery showed nominal downfall because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल :मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 मई (एनएनएस) बिनौले में तेजी का रुख होने एवं हरियाणा पंजाब से आपूर्ति कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनोला खल के भाव 3600/3800 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 3800/3850 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से खल वायदा मई डिलीवरी मे गिरावट रही। सप्लाई व ग्राहकी को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
