New Delhi, 07 October (NNS): The prices of castor oil have remained under pressure at Rs 13900/14000 per quintal due to the weak industrial and export demand. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13500 per quintal. The prices of castor contract October delivery showed uptrend due to the constant speculative buying in NCDEX. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
अरंडी तेल-रुका रहेगा
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) औद्योगिक व निर्यात मांग कमज़ोर होने से अरंडी तेल के भाव 13900/14000 रूपये प्रति क्विंटल पर दबे रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरियों की लिवाली से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा अक्टूबर में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में और गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित मजबूत रह सकता है।
Mustard: no downfall
New Delhi, 07 October (NNS): At Lawrence Road, mustard prices gained by Rs 100 to Rs 6950/7000 per quintal due to the weak demand from the mills and constant rainfall in various starts of the country. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6600/6650 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7125 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong demand from the stockists.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) देश के विभिन्न राज्यों में वर्षा के कारण आवक प्रभावित होने तथा तेल मिलों की मांग निकलने से निचले से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 100 रुपए बढ़कर 6950/7000 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6600/6650 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7125 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा मंदा की संभावना कम है।
Soybean: not likely to increase
New Delhi, 07 October (NNS): The sale of soybean reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, soybean prices remained stable at Rs 4450 per quintal in Jalgaon. The Chicago’s active soya oil contract prices ascended by 12 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also rose by 30 Ringgit per tonne due to the higher buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will not likely to increase during the coming days.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि जलगांव मे ंसोयाबीन 4450 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 12 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 30 रिगिट प्रति टन की तेजी आने की सूचना मिली। नई फसल की आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Cottonseed cake: will remain firm
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of cottonseed cake has remained under pressure at Rs 3800/4100 per quintal owing to the feeble demand from the cattle feed manufacturers and improved supply from Haryana. In Bhatinda, its prices also ruling at Rs 4000/4100 per quintal. The cottonseed cake December contract prices showed downfall due to the constant speculative buying. The market may likely to move in the limited area during the coming days.
बिनौला खल-रुका रह सकता है
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (एनएनएस) हरियाणा से आपूर्ति सुधरने एवं पशु आहार वालो की मांग कमजोर से बिनौला खल के भाव 3800/4100 रुपए प्रति क्विंटल परदबे रहे। भटिंडा में इसके भाव 400/4050 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में विनोला के भाव 4300/4400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल दिसंबर वायदा में मामूली गिरावट का रूख रहा। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
