New Delhi, 03 July (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 50 to Rs 14950/15000 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 14000 per quintal. The prices of castor contract July delivery showed downfall due to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 14950/15000 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में इसके भाव 14000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा जुलाई में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है।
Mustard: limited fluctuations
New Delhi, 03 July (NNS): The prices of mustard remained firm at Rs 7600/7650 per quintal owing to the weak selling from the stockists even after the feeble prices and increased demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard also ruling at Rs 7950 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the near future.
सरसों-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने एवं घटे भाव पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से सरसो के भाव 7600/7650 रुपए प्रति क्विंटल टिके रहे। जयपुर मंडी में सरसों भाव 7950 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार 50/100 रुपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Cottonseed cake: no downfall
New Delhi, 30 June (NNS): The prices of cottonseed cake rose by Rs 100 to Rs 4100/4400 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4450 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also ruling at Rs 4600/4700 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बिनौला खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) आपूर्ति कमज़ोर होन एवं पशु आहार वालों की मांग से बिनौला खल के भाव 100 रूपये बढ़कर 4100/4400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। भटिंडा में इसके भाव 4400/4450 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4600/4700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनौला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।
