New Delhi, 19 May (NNS): The prices of castor oil held declined by Rs 100 to Rs 13900/14000 per quintal owing to the weak selling from the stockists and weak industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13200 per quintal. The prices of castor contract May delivery showed soft trend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने अरंडी तेल के भाव 100 रूपये घटकर 13900/14000 रू प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा मई में नरमी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard: likely to remain stable
New Delhi, 19 May (NNS): There were around 09 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. The prices of mustard rose by Rs 200 to Rs 7500/7550 per quintal. In Agra mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 8550 per quintal owing to the weak selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 9 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग बढ़ने से सरसों के भाव 200 रुपए बढ़कर 7500/7550 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। बिकवाली घटने से आगरा मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 8550 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार, वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है ।
Cottonseed cake: likely to remain stable
New Delhi, 19 May (NNS): The prices of cottonseed cake went up by 100 to Rs 4200/4400 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the stockists. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4500 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also selling at Rs 4400/4500 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल-रुका रह सकता है
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से बिनौला खल 100 रुपए बढ़कर 4200/4400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। भटिंडा में इसके भाव 4400/4500 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4400/4500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।
Soybean: held strong
New Delhi, 19 May (NNS): The offtake of soybean reported to be sluggish at the higher level, due to this, here, in Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 7100 per quintal. The active soya oil contract reduced by 10 cents per pound, whereas, in KLCE, the active palm oil contract ascended by Rs 76 per tonne due to the sluggish buying from the investors. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 7100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में निवेशकों की लिवाली सुस्त पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 10 सैंट पाउंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 76 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की रिपोर्ट मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत बना रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
