New Delhi, 20 January (NNS): The prices of castor oil improved by Rs 50 to Rs 14350/14450 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand. In Ahmadabad, it’s prices have been quoted at Rs 13650 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract January delivery showed uptrend because of weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
अरंडी तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस) ग्राहकी निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 14350/14450 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में इसके भाव 13650 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा जनवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: no decrement
New Delhi, 20 January (NNS): At Lawrence Road, mustard prices gained by Rs25 to Rs 7050/7100 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also quoting at Rs 6500/6600 per quintal in loose. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 7200 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों के भाव 25 रूपये बढ़कर 7050/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। नजफगढ़ में लूज में इसके भाव 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों के भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 20 January (NNS): The sale of soybean reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of soybean remained stable at Rs 5050 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract reported to be decrease by 07 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went down by 24 Ringgit per tonne due to the higher selling from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.
सोयाबीन : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां सोयाबीन की बिक्री सुस्त पड़ने लगी है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 5050 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली घटने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 7 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 24 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Cotton seed cake: will remain stable
New Delhi, 20 January (NNS): The prices of cotton seed cake remained firm at Rs 3650/3850 per quintal owing to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, it’s prices also being quoted at Rs 3900/3950 per quintal. In the markets of Punjab, it’s prices also ruling at Rs 3800/3900 per quintal. The prices of cotton seed cake January contract showed uptrend due to the constant speculative buying. The spot cottonseed prices will likely to remain stable at the same level on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 3650/3850 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 3900/3950 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 3800/3900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल जनवरी वायदा में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार रुका रह सकता है।
