New Delhi, 10 June (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 50 to Rs 13350/13450 per quintal owing to the increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices have been quoted at Rs 13000 per quintal. In the markets of Rajasthan, castor prices also ruling at Rs 6250/6350 per quintal . However, the castor contract June delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

अरंडी तेल : ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 10 जून  (एनएनएस) औद्यौगिक मांग निकलने से अरंडी तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 13350/13450 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद  में इसके भाव 13000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6250/6350 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली  से अरंडी वायदा जून  डीलवरी में तेजी का रूख रहा। भविष्य इसमें ज्यादा  घटबढ़ की संभावना कम है।

Mustard: no downfall

New Delhi, 10 June (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard remained sluggish at Rs 6400/6450 per quintal because of the weak demand from the mills as compared to the arrivals. In Najafgarh Mandi, its prices also being quoted at Rs 5900/6000 per quintal. In Jaipur Mandi, mustard prices have been ruling at Rs 6700/6750 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market will likely to move in the limited area during the near future.

सरसों : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 10 जून  (एनएनएस) आवक की  अपेक्षा तेल मिलों की मांगकमजोर होने से  लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6400/6450 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके भाव 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आसपास  घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: not likely to decrease

New Delhi, 10 June (NNS): The prices of cotton seed cake remained stable at Rs 3700/3900 per Kunal due to the increased demand from the cattle feed manufacturers and sluggish selling from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3900/3950 per quintal. The prices of cotton seed showed strong trend. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

बिनौला खल : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली कमजोर होने एवं पशु आहार वालों कीमांग निकलने से बिनौला खल के भाव 3700/3900 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 3900/3950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। बिनौला में मजबूती का रुख। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: no long uptrend

New Delhi, 10 June (NNS): The sale of soybean reported to be strong even after the higher prices. In Jalgaon, soybean prices gained by Rs 50 to Rs 4550 per quintal. The active soya oil contract prices rose by 15 cents per ounce due to the increased buying from the investors, whereas, in KLCE, the active palm oil contract prices declined by 37 Ringgit per tonne, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot soybean prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए और तेज होकर 4550 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 15 सैंट प्रति पौंड की तेजी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 37 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।