New Delhi, 23 December (NNS): The prices of castor oil declined by Rs 50 to Rs 14600/14700 per quintal due to the weak demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, it’s prices also being quoted at Rs 13850 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract January delivery showed soft trend because of weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

अरंडी तेल-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) पेंट निर्मातओ के मांग कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 50 रूपये घटकर कर 14600/14700 रूपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13850 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदा जनवरी में मामूली नरमी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में और गिरावट की उम्मीद नहीं है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 23 December (NNS): At Lawrence Road, mustard prices went down by Rs 25 to Rs 6850/6900 per quintal due to the weak demand from the mills and higher selling from the stockists. In Najafgarh mandi, it’s prices also being quoted at Rs 6500/6650 per quintal in loose. The prices of mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7800 per quintal in Agra mandi. There is no possibility of more downfall during the near future.

सरसों-समिति घटबढ़

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने तेल मिलों की मांग कमज़ोर होने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 25 रुपए घटकर 6850/6900 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6500/6650 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आगरा मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Cotton seed cake: likely to held steady

New Delhi, 23 December (NNS): The prices of cotton seed cake went up by Rs 100 to Rs 3500/3650 per quintal owing to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, it’s prices also being quoted at Rs 3750/3800 per quintal. In the markets of Punjab, it’s prices also ruling at Rs 3600/3750 per quintal. The prices of cotton seed cake January contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more increment in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालो की मांग निकलने एवं घटे भाव पर बिकवाली कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 100 रुपए बढ़कर 3500/3650 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। भटिंडा में इसके भाव 3750/3800 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 3600/3750 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनोला खल जनवरी वायदा में तेजी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार रुका रह सकता है।

Soybean: will remain firm

New Delhi, 23 December (NNS): The Chicago’s active soya oil contract softened by 6 cents per pound in the international edible oil contract, whereas, in KLCE, the active palm oil contract also reported to be increase to 44 Ringgit per tonne, due to this reason, the prices of soybean rose by Rs 100 to Rs 4600 per quintal owing to the higher buying from the plants. Recently, t hep rices have gone up by Rs 50 per quintal The spot soybean prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

सोयाबीन : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में निवेशकों की लिवाली घटने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 6 सैंट प्रति पौंड की नरमी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 44 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इसकी वजह से जलगांव में प्लांटों की लिवाली बढ़ने से सोयाबीन 100 रुपए तेज होकर 4600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।