New Delhi, 21 April (NNS): The prices of castor Oil dropped down by Rs 100 to Rs 14200/14300 per quintal owing to the weak selling from the stockists and weak industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13500 per quintal. The prices of castor oil April Delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) औद्योगिक मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से  अरंडी तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14200/14300 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया दिवाली से अरंडी वाला अप्रैल डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम  है। बाजार रुका रह सकता है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of mustard slipped by Rs 50 to Rs 6750/6800 per quintal due to the weak demand from the mills and lack of offtake. In Agra mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also quoting at Rs 7750 per quintal because of the feeble selling. In Kaithal, it is ruling at Rs 6750/6800 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों-सीमित घट बढ़

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) तेल का उठाव न होने से मिलों की मांग कमजोर होने से सरसों 50 रुपए मुलायम होकर  6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। बिकवाली घटने से आगरा मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसोंभाव 7750 रुपए, अलवर, खैरथल में 6750/6800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है। बाजार, वर्तमान  भावों के आस पास रुका रह सकता है।

Cottonseed cake: less possibility to decrease

New Delhi, 21April (NNS): The prices of cottonseed cake went down by Rs 100 to Rs 3900/4100 per quintal owing to the higher arrivals and weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4150/4200 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also selling at Rs 4200/4300 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग घटने तथा आवक बढ़ने से बिनौला खल 100 रुपए मुलायम होकर  3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा में  इसके भाव 4150/4200 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4200/4300 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: may show uptrend

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of imported edible oils contract showed uptrend due to the higher demand in bio-diesel. The Chicago’s soya oil contract rose by 34 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 65 Ringgit per tonne. In Jalgaon, the prices of soybean rose by Rs 50 to Rs 5600 per quintal due to the higher buying from the plants. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the amid upcoming conversation on ceasefire between Iran and America. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

सोयाबीन : और बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान के सीजफायर पर संशय बना होने और बायोडीजल में मांग बढ़ने की उम्मीद में अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में तेजी आई। शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 34 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 65 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। इसकी वजह से जलगांव में भी प्लांटों की लिवाली बढ़ने से सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 5600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ईरान युद्ध पर सीजफायर के मुद्दे पर होने वाली बातचीत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत बना रहने का अनुमान है।