New Delhi, 14 November (NNS): The prices of castor oil declined by Rs 50 to Rs 14300/14400 per quintal due to the weak demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13700 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract showed nominal downfall in November due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
अरंडी तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 50 रूपये घटकर 14300/14400 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 1370 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा नवम्बर में मामूली गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में और गिरावट की गुंजाइशनहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard oil: less possibility to decrease
New Delhi, 14 November (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard remained sluggish at Rs 7050/7100 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In loose, its prices also being quoted at Rs 6600/6700 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 7350/7375 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong demand from the stockists.
सरसों-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस) तेल मिलो की मांग कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 7050/7100 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे।नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7350/7375 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Cottonseed cake: no increment
New Delhi, 14 November (NNS): The prices of cottonseed showed downfall, due to this, the selling of the stock seems weak along with the feeble demand from the cattle feed manufacturers, due to this, cottonseed cake reduced by Rs 100/150 to Rs 3700/3800 per quintal. In Bhatinda, its prices also ruling at Rs 4000/4050 per quintal. Its prices also ruling at Rs 3800/3900 per quintal in the markets of Punjab. The prices of cottonseed cake December delivery showed nominal because of the constant speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस) बिनौला में मंदे का रुख होने के कारण मिलो की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालो की मांग कमजोर से बिनौला खल के भाव 100/150 रुपए घटकर 3700/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा में इसके भाव 4000/4050 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 3800/3900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल दिसंबर वायदा में मामूली गिरावट का रूख रहा। आपूर्ति व मांगको देखते हुए इसमें तेजी की संभावना कम है।
