New Delhi, 18 November (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 14350/14450 per quintal due to the higher demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, it’s prices also ruling at Rs 13750 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract November delivery showed increment because of constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग निकलने होने से  अरंडी तेल के भाव 14350/14450 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13750 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली सेएनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा नवम्बर में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में और गिरावट की गुंजाइशनहीं  है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: less possibility to decrease

New Delhi, 18 November (NNS): At Lawrence Road, mustard prices jumped by Rs 50 to Rs 7050/7100 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the mills. In Najafgarh mandi, it’s prices also ruling at Rs 6600/6700 per quintal in loose. The prices of mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7300/7325 per quintal in Jaipur mandi. There is no possibility of more downfall in the prices on the strong demand from the stockists during the near future.

सरसों-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) तेल मिलो की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 7050/7100 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7300/7325 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Soybean: may show uptrend

New Delhi, 18 November (NNS): Soybean prices reduced by Rs 50 to Rs 4600 per quintal in Jalgaon due to the weak offtake sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio.  The Chicago’s active soya oil contract prices rose by 46 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract gained by 58 Ringgit per tonne due to the higher buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain high during the coming days.

सोयाबीन : फिर बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सोयाबीन का उठाव घटने लगा है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 4600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 46 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 58 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन फिर से बढ़ सकता है।

Cotton seed cake: no increment

New Delhi, 18 November (NNS): The prices of cotton seed cake held sluggish at Rs 3600/3750 per quintal owing to the constant selling from the mills amid downfall in the prices of cottonseed along with the feeble demand. In Bhatinda, it’s prices also ruling at Rs 4000/4050 per quintal. In the markets of Punjab, it’s prices are being quoted at Rs 3700/3850 per quintal. The prices of cotton seed cake December contract showed downfall due to constant speculative buying. There is no possibility of more increment in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

बिनौला खल-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) बिनौला में मंदे का रुख होने के कारण मिलो की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालो की मांग कमजोर से बिनौला खल के भाव 3600/3750 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। भटिंडा  में  इसके भाव 4000/4050 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 3700/3850 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल दिसंबर वायदा में मामूली गिरावट का रूख रहा। आपूर्ति व मांगको देखते हुए इसमें तेजी की संभावना कम है।