New Delhi, 23 June (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 14500/14600 per quintal owing to the increased industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13800 per quintal. The prices of castor contract July delivery reduced by Rs 10 to Rs 7060 per quintal amid weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
अरंडी तेल-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने से अरंडी तेल के भाव 14500/14600 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा जुलाई 10 रुपए घटकर 7060 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard: likely to remain stable
New Delhi, 23 June (NNS): The prices of mustard gained by Rs 50 to Rs 7650/7700 per quintal owing to the weak selling from the stockists even after the feeble prices and increased demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard also ruling at Rs 7950 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने एवं घटे भाव पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से सरसो के भाव 50 रूपये बढ़कर 7650/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर मंडी में सरसों भाव 7950 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है ।
Cottonseed cake: less possibility to decrease
New Delhi, 23 June (NNS): The prices of cottonseed cake declined by Rs 50 to Rs 4000/4300 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4450 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also ruling at Rs 4600/4700 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बिनौला खल-घटने के आसर कम
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से बिनौला खल 50 रुपए घटकर 4000/4300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।भटिंडा में इसके भाव 4400/4450 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4600/4700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।
Soybean: no fear of downfall
New Delhi, 23 June (NNS): The Strait of Hormuz is open for all the countries, after this, the Chicago’s active soya oil contract rose by 18 cents per pound, whereas, the active contract palm oil contract reduced by 3 Ringgit per tonne because of the increased buying from the investors. After this, the prices of soybean remained firm at Rs 6800 per quintal due to the sluggish buying in Jalgaon. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. There is no fear of downfall in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता से छनकर आ रही खबरों के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला है। इसके बाद निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 18 सैंट प्रति पाउंड की तेजी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 3 रिंगिट प्रति टन की नरमी आने की सूचना मिली। इसके बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जलगांव में सोयाबीन 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
