New Delhi, 22 July (NNS): The prices of castor oil rose to Rs 14200/14300 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13500 per quintal. Apart from this, castor prices strengthened at Rs 6400/6500 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract August delivery showed uptrend on seeing the demand and recent decrement in the prices. There is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to remain in the limited area during the coming days.
अरंडी तेल : सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव भाव बढ़कर 14200/14300 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6400/6500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अगस्त में तेजी का रूख रहा। हाल ही में आई गिरावट एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें और मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard: less possibility to decrease
New Delhi, 22 July (NNS): At Lawrence Road, mustard prices slipped by 100 to Rs 7100/7150 per quintal due to the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices have been ruling at Rs 6700/6800 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being quoted at Rs 7500/7575 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong demand from the stockists. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.
सरसों : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 100 रुपए घटकर 7100/7150 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7500/7525 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Soybean: possibility of break on downfall
New Delhi, 22 July (NNS): The offtake of soybean reported to be strong even after the higher prices, as a result, soybean prices gained by Rs 50 to Rs 4900 per quintal in Jalgaon. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s active soya oil prices contract prices declined by 40 cents per pound whereas, in KLCE, the active palm oil contract rose by 09 Ringgit per tonne because of the sluggish buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of break on downfall in the spot soybean prices during the coming days.
सोयाबीन : तेजी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए और तेज होकर 4900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। इंदौर में भी इसमें इतनी ही तेजी आने की खबर मिली। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 40 सैंट प्रति पौंड की गिरावट आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 9 रिंगिट प्रति टन की बढ़त होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
Cottonseed cake: will remain strong
New Delhi, 22 July (NNS): The prices of cottonseed cake held firm at Rs 3950/4100 per quintal owing to the weak supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3900/3950 per quintal. The cottonseed cake August contract showed uptrend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल : मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस) पशु आहार वालो की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 3950/4100 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 3900/3950 रूपये प्र्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से बिनौला खल वायदा अगस्त में गिरावट का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
