New Delhi, 12 September (NNS): The prices of castor oil remained sluggish at Rs 14100/14200 per quintal due to the weak industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13700 per quintal. The prices of castor contract showed uptrend due to the constant speculative buying in NCDEX. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
अरंडी तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने से अरण्डी तेल के भाव 14100/14200 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदे में तेजी का रुख रहा। हाल ही में आई गिरावट व मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में और गिरावट की संभावना कम है।
Mustard: no more fluctuations
New Delhi, 12 September (NNS): At Lawrence Road, mustard prices remained firm at Rs 7000/7050 per quintal due to the higher demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also being quoted at Rs 6700/6800 per quintal in loose. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7325 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the strong demand from the stockists.
सरसों-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 7000/7050 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7325 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।
Cottonseed cake: no more fluctuations
New Delhi, 12 September (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 4000/4200 per quintal owing to the continuous demand from the cattle feed manufacturers and weak supply. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4050/4100 per quintal. The cottonseed cake contract prices showed downfall due to the weak speculative buying. There is no possibility of more fluctuations on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने व पशु आहार वालो की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 4000/4200 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 4050/4100 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली घटने से बिनौला कारण खल वायदा में गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अभी ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।
