New Delhi, 22 September (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 100 to Rs 15850/15950 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 15000 per quintal. The prices of castor contract October delivery showed uptrend because of the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) पेंट निर्माताओ मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 15850/15950 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में इसके भाव 15000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा अक्टूबर में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम है।
Mustard: no downfall
New Delhi, 22 September (NNS): The arrivals of mustard oil reported to be around 2.25 lakh bags in the various markets of the country and the demand seems weak from the mills, due to this, the prices of mustard slipped by Rs 50 to Rs 8050/8100 per quintal. In Jaipur Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8400 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) देश की बिभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.25 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग घटने से सरसो के भाव 50 रुपए घटकर 8050/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8400 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Cottonseed cake: no increment
New Delhi, 22 September (NNS): The prices of cottonseed cake reduced by Rs 100 to Rs 4000/4400 per quintal owing to the weak demand from the cattle feed manufactures and constant selling from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4000/4100 per quintal. The prices of cottonseed also ruling at Rs 4900/5100 per quintal in the markets of Punjab. However, the prices of cottonseed cake contract showed soft trend due to the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बिनौला खल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालों की मांग सुस्त होने से बिनौला खल के भाव 100 रुपए घटकर 4000/4400 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा में इसके भाव 4000/4100 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4900/5100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से बिनोला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें तेजी की उम्मीद कम है।
Soybean: no possibility to increase
New Delhi, 22 September (NNS): The active soya oil contract slipped by 63 cents per pound due to the weak buying from the investors and in KLCE, the active palm oil contract also fell down by 26 Ringgit per tonne. In contrary to this, the prices of soybean remained stable at Rs 6250 per quintal because of the weak buying from the plants in Jalgaon. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of more uptrend in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। निवेशकों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 63 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 26 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। इसके विपरीत, जलगांव में प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से सोयाबीन 6250 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
