New Delhi, 26 June (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 14500/14600 per quintal owing to the weak selling from the stockists and bullish news from Gujarat. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13850 per quintal. The prices of castor contract July delivery reduced by Rs 40 to Rs 7040 per quintal amid weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

अरंडी तेल-मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) गुजरात  के  तेज समाचार आने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव  14500/14600 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13850 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।  सटोरिया लिवाली घटने  से अरंडी वायदा जुलाई 40 रुपए घटकर 7040 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम  है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 26 June (NNS): The prices of mustard held firm at Rs 7600/7650 per quintal owing to the weak selling from the stockists even after the feeble prices and increased demand from the mills. In Jaipur mandi, the prices of mustard also ruling at Rs 7950 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सरसों-सीमित घट बढ़

नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) तेल मिलों  की  मांग निकलने एवं घटे भाव पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से सरसो के भाव 7600/7650 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जयपुर मंडी में सरसों भाव 7950 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार 50/100 रुपए  के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है ।

Cottonseed cake: no decrement

New Delhi, 26 June (NNS): The prices of cottonseed cake remained under pressure at Rs 4000/4300 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4450 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also ruling at Rs 4600/4700 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से बिनौला खल 4000/4300 रुपए प्रति क्विंटल दबे रहे। भटिंडा में  इसके भाव 4400/4450 रूपये प्रति किवंटल बोले  गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4600/4700 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।