New Delhi, 17 February (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 14300/14350 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13500 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract February delivery showed downfall due to the weawk speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
अरंडी तेल-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 14300/14350 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरियों की लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदा फरवरी में गिरावट का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद नहीं है।
Mustard: no increment
New Delhi, 17 February (NNS): The prices of mustard reduced by Rs 50 to Rs 6700/6750 per quintal due to the weak demand from the oil mills and higher arrivals of new mustard from the various parts of the country. In Najafgarh, its prices also being quoted at Rs 6300/6400 per quintal in loose. In Jaipur, the prices of mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 6850 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likley to remain strong during the coming days.
सरसों-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) देश के विभिन्न मंडियो में नई सरसों की आवक बढ़ने तथा तेल मिलों की मांग घटने से सरसों के भाव 50 रुपये घटकर 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। नजफगढ़ में लूज में इसके भाव 6300/6400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसोंभाव6850रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soyabean: no possibility of improvement
New Delhi, 17 February (NNS): The prices of soyabean in the international edible oil makret showed downfall due to the weak buying from the exporters. The Chicago’s soya oil contract reduced by 10 cents and in KLCE, the active palm oil contract slipped by 32 Ringgit per tonne respectively. In Jalgaon, the prices of soybean remained firm at Rs 5450 per quintal owing to the sluggish buying from the plants after the downfall in the prices. Recently, the prices have goine down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect becuase of the constant arrivals of mustard. The spot soybean prices will likely to improve during the coming days.
सोयाबीन : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल बाजार में मंदी आने की खबरें हैं। शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 10 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 32 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जलगांव में सोयाबीन 5450 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सरसों की बढ़ रही आवक से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुधरने के आसार नहीं हैं।
Cottonseed cake: no more downtrend
New Delhi, 17 February (NNS): The prices of cottonseed cake dropped down by Rs 100/150 to Rs 3700/3850 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 3850/3950 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed prices also ruling at Rs 3900/4000 per quintal. The prices of cottonseed cake February delivery showed uptrend because fo the constant buying from the speculators. on seeing the supply and demand, the market remained stable at the same level during the near future.
बिनौला खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 100/150 रुपए घटकर 3700/3850 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। भटिंडा में इसके भाव 3850/3950 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 3900/4000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनोला खल फरवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार रुका रह सकता है।
