New Delhi, 03 February (NNS): The prices of castor oil remained weak at Rs 14300/14400 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak industrial demand. In Ahmadabad, it’s prices have been quoted at Rs 13600 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract January delivery showed uptrend because of constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

अरंडी तेल-मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव   14300/14400 रूपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल परसुस्त रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से एनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा फरवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद नहीं है।

Mustard: no uptrend

New Delhi, 03 February (NNS): At Lawrence Road, mustard prices held weak at Rs 7050/7100 per quintal due to the constant selling from the stockists and higher demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also quoting at Rs 6600/6650 per quintal in loose. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also strengthened at Rs 7400 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.

सरसों-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों के भाव 7050/7100 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। नजफगढ़ में लूज में इसके भाव 6600/6650 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Cotton seed cake: no decrement

New Delhi, 03 February (NNS): The prices of cotton seed cake held strong at Rs 3900/4100 per quintal owing to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, it’s prices also being quoted at Rs 3850/3950 per quintal. In the markets of Punjab, it’s prices also ruling at Rs 4050/4200 per quintal. The prices of cotton seed cake February contract showed uptrend due to the constant speculative buying. The spot cottonseed prices will likely to remain stable at the same level on seeing the supply and demand during the coming days.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव  बढ़कर 3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल पर मज़बूत रहे। भटिंडा में इसके भाव 3850/3950 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4050/4200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।  सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल फरवरी में तेजी का  रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार रुका रह सकता है।

Soybean:  may increase in the near future

New Delhi, 03 February (NNS): The prices of soybean remained stable at Rs 5550 per quintal owing to the limited profit taking selling even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract rose by 84 cents per pound whereas, in KLCE, the active palm oil contract went up by 46 Ringgit per tonne due to the higher buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices may increase during the coming days.

सोयाबीन : फिर बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोयाबीन में हल्की-फुल्की मुनाफावसूली देखी गई। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 5550 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 84 सैंट प्रति पौंड का उछाल आया जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 46 रिंगिट प्रति टन की मंदी आई। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन फिर से बढ़ सकता है।