New Delhi, 27 January (NNS): The prices of castor oil gained by Rs 100 to Rs 14400/14400 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher industrial demand. In Ahmadabad, it’s prices have been quoted at Rs 13600 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract January delivery showed uptrend because of weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 14400/14500 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद में इसके भाव 13600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदा जनवरी में मंदे का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद नहीं  है। बाजार  मजबूत रह सकता है।

Mustard: no downfall

New Delhi, 27 January (NNS): At Lawrence Road, mustard prices held strong at Rs 7150/7200 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also quoting at Rs 6600/6700 per quintal in loose. In Jaipur mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also strengthened at Rs 7300 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong in the near future.

सरसों-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की  बिकवाली घटने  से सरसों के भाव 7150/7200 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। नजफगढ़  में लूज में इसके भाव 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Cotton seed cake: less possibility to decrease

New Delhi, 27 January (NNS): The prices of cotton seed cake gained by Rs 150 to Rs 3800/4000 per quintal owing to the higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, it’s prices also being quoted at Rs 3850/4000 per quintal. In the markets of Punjab, it’s prices also ruling at Rs 3850/3900 per quintal. The prices of cotton seed cake January contract showed uptrend due to the constant speculative buying. The spot cottonseed prices will likely to remain stable at the same level on seeing the supply and demand.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 150 रुपए बढ़कर 3800/4000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। भटिंडा में इसके भाव 3850/4000 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 3850/4000 रुपए प्रति क्विंटल  बोले गए।  सटोरियों की लिवाली  से बिनौला खल जनवरी वायदा में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार  रुका रह सकता है।

Soybean:  may increase

New Delhi, 27 January (NNS): The sale of soybean reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of soybean remained stable at Rs 5150 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract rose by 19 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 29 Ringgit per tonne due to the higher buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices may increase during the coming days.

सोयाबीन : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी सोयाबीन की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 5150 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्ट्रीय खाद्य तेल वायदा में निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 19 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 29 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।