New Delhi, 30 December (NNS): The prices of castor oil declined by Rs 100 to Rs 14500/14600 per quintal due to the weak industrial demand. In Ahmadabad, it’s prices have been quoted at Rs 13900 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract January delivery showed uptrend because of weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
अरंडी तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14500/14600 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। अहमदाबाद में इसके भाव 13900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदा जनवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद नहीं है।
Mustard: no decrement
New Delhi, 30 December (NNS): At Lawrence Road, mustard prices remained firm at Rs 6900/6950 per quintal due to the weak demand from the mills and constant selling from the stockists. In Najafgarh mandi, it’s prices also being quoted at Rs 6500/6600 per quintal in loose. In Agra, its prices also being quoted at Rs 7600 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall during the near future.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने तेल मिलो की मांगसे लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6900/6950 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आगरा मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हालही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Cotton seed cake: likely to held steady
New Delhi, 30 December (NNS): The prices of cotton seed cake improved by Rs 50 to Rs 3600/3800 per quintal owing to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, it’s prices also being quoted at Rs 3850/3950 per quintal. In the markets of Punjab, it’s prices also ruling at Rs 3800/3900 per quintal. The prices of cotton seed cake January contract showed uptrend due to the constant speculative buying. The spot cottonseed prices will likely to remain stable at the same level on seeing the supply and demand during the coming days.
बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालो की मांग निकलने एवं घटे भाव पर बिकवाली कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 50 रुपए बढ़कर 3600/3800 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। भटिंडा में इसके भाव 3850/3950 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 3800/3900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल जनवरी वायदा में तेजी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए बाजार रुका रह सकता है।
Soybean: possibility to improve
New Delhi, 30 December (NNS): In Jalgoan, due to this reason, the prices of soybean remained firm at Rs 4700 per quintal due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract reported to be jump by 16 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 34 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.
सोयाबीन : सुधार के आसार
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सोयाबीन का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 16 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 34 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।
