New Delhi, 28 October (NNS): The prices of castor oil dropped down by Rs 400 to Rs 14000/14100 per quintal due to the selling of stored stock and weak industrial demand. In Ahmedabad, it’s prices also being quoted at Rs 13600 per quintal. In NCDEX, the prices of castor contract October delivery showed uptrend because of constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

अरंडी तेल-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने तथा इंस्टा के स्टॉक की बिकवाली से से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये घटकर 14000/14100 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली सेएनसीडीईएक्स मे अरंडी वायदा अक्टूबर में तेजी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें भविष्य में और गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है।

Mustard: no decrement

New Delhi, 28 October (NNS): At Lawrence Road, mustard prices remained stable at Rs 7050/7100 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the Mills. In Najafgarh mandi, it’s prices also ruling at Rs 6600/6700 per quintal in loose. The prices of mustard 42 percent conditioned also being available at Rs 7150 per quintal in Jaipur mandi. There is no possibility of more downfall in the prices on the strong demand from the stockists.

सरसों-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने एव स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 7050/7100 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7150 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा मंदा की संभावना कम है।

Cotton seed cake: no increment

New Delhi, 28/ October (NNS): The prices of cotton seed cake slipped by Rs 100 to Rs 3800/4100 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers and downfall in the contract market. In Bhatinda, it’s prices also ruling at Rs 4000/4050 per quintal. In the markets of Punjab, it is available at Rs 4100/4200 per quintal. The prices of cotton seed cake December contract showed heavy increment due to constant speculative buying. There is no possibility of more increment in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

बिनौला खल-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) बिनौला में मंदे का रुख होने के कारण मिलो की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालो की मांग कमजोर से बिनौला खल के भाव 100 रूपये घटकर 3800/4100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। भटिंडा में इसके भाव 4000/4050 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 4100/4200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से बिनौला खल दिसंबर वायदा में तेज़ी का रूख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें तेजी की संभावना कम है।

Soybean: not likely to increase

New Delhi, 28 October (NNS): The offtake of soybean reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, soybean prices dropped down by Rs 50 to Rs 4300 per quintal. Recently, the pr8ices have gone down in the same ratio. The Chicago’s active soya oil contract prices dropped down by 06 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went down by 39 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

सोयाबीन : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव कमजोर पड़ गया। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 4300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 6 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 39 रिगिट प्रति टन की मंदी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन बढ़ने की आस नहीं है।