New Delhi, 01 July (NNS): The prices of castor oil went up by Rs 50 to Rs 13850/13950 per quintal due to the increased demand and weak supply. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13400 per quintal. Castor prices held stable at Rs 6500/6600 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract June delivery showed downfall owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

अरंडी तेल  : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने एवं मांग बढ़ने से  अरंडी तेल के भाव भाव 50 रूपये बढ़कर 13850/13950 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद  में इसके भाव 13400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों  में अरंडी के भाव 6500/6600 रुपए प्रति कुंतल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा जुलाई में गिरावट का रूख रहा। भविष्य इसमें मंदे की संभावना कम है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 01 July (NNS): At Lawrence Road, mustard prices have been quoted at Rs 6650/6700 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 6100 per quintal in loose. In Agra mandi, mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 7500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.

सरसों : सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली   से  लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6650/ 6700रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 61000रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आगरा मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7500रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट  की संभावना कम है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: will remain stable

New Delhi, 01 July (NNS): The prices of cottonseed cake improved by Rs 50 to Rs 3900/4000 per quintal owing to the weak selling from the mills and uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3900/3950 per quintal. The cottonseed cake contract showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

बिनौला खल : रुका रहेगा

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस) बिनौले में तेजी का रुख होने एवं मिलों की बिकवाली कमजोर होन से बिनौला खल के भाव 50 रुपए बढ़कर 3900/4000 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। भटिंडा में इसके भाव 3900/3950 रूपये प्रति किवंटल बोले  गए। सटोरिया लिवाली बिनौला खल वायदा में  तेज़ी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उमीद कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Soybean: remain in the limited area

New Delhi, 01 July (NNS): The sale of soybean reported to be sluggish at the higher level, as a result, soybean prices held stable at Rs 4600 per quintal in Jalgaon. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The active soya oil prices declined by 2 cents per pound, and in KLCE, the active palm oil contract went down by 7 Ringgit per tonne because of the sluggish buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सोयाबीन : सीमित दायरे में रहेगा

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर सोयाबीन की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 4600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली सुस्त पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 2 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 7 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।