New Delhi, 14 September (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg due to the weak buying buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पंाच-सात दिनों में काजू सुस्त ही बना रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 14 September (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 1150 per kg due to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season and the new season has been started in America. The spot almond prices will likely to remain strong during the near future.
बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में मजबूती जारी रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका में बादाम का नया सीजन चालू होने तथा त्यौहारी सीजन होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रहने की आस है।
