New Delhi, 20 August (NNS): The sale of cashew seems weak even after the uptrend during the previous days, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्ती छाने लगी
नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। पिछलेे दिनों आई तेजी के बाद काजू की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति तंग होने जबकि अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता ऊंचा पड़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती छाई रह सकती है।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 20 August (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg due to the weak offtake even after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher prices of copra and ongoing festival season. There is no possibility of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चालू होने के बाद भी यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने तथा गोला भी ऊंचा ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
