New Delhi, 14 July (NNS): The offtake of cashew seems weak after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1100 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.
काजू : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। बीते दिन आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 14 July (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg amid sluggish sale after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the recent downfall in the prices of copra. There is no possibility of increment in the prices during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 14 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गोले में आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी के आसार नहीं हैं।
