New Delhi, 17 February (NNS): The prices of cashew 180 number remained firm at Rs 1150 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new domestic crop seems ongoing, but the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices held stable at the same level of the previous day during the coming days.
काजू : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि घरेलू स्तर पर नई फसल चल रही है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही मजबूती से रुका रह सकता है।
Coconut powder: no fear of downfall
New Delhi, 17 February (NNS): The wedding season is ongoing, after this, here, the offtake of coconut powder reproted to be sluggish. As a result, here, the prices of coconut powder remaiend stable at Rs 7725 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the upcoming holi festival. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। ब्याह-शादियां चल रही हैं। इसके बाद भी यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7725 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। होली का त्यौहार भी सामने है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मंदा होने का डर नहीं दिख रहा है।
