New Delhi, 22 September (NNS): The prices of cashew four pieces remained firm at Rs 810 per kilogram because of the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season. The spot cashew prices will not likely to remain strong during the coming days.
काजू : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में मजबूती जारी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रह सकता है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 22 September (NNS): The prices of almond kernel California declined by Rs 30 to Rs 770 per kg owing to the profit taking selling from the stockists at the higher prices. The market sentiments may affect due to the ongoing festival season and weak import prices. The market sentiments may affect owing to the ongoing festival season and weak import prices than the normal level. There is a possibility of break on downfall in the spot almond kernel prices during the near future.
बादामगिरी : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी की मंदी पर ब्रेक लग सकता है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 30 रुपए मंदी होकर 770 रु प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व इसमें 40 रु की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा त्यौहारी सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लगने के आसार हैं।
