New Delhi, 02 November (NNS): The arrivals of raw cashew showed downfall in the markets and the various areas. The prices showed strong trend due to the shortage of the old stock and good support of demand. Recently, the prices of cashew four pieces slipped by Rs 50 to Rs 750/800 per kg. On seeing the upcoming festival and wedding season, the prices of cashew may increase during the coming days.

काजू : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 2 नवम्बर (एनएनएस) इस बार विभिन्न क्षेत्रों एवं मंडियों में काजू के उत्पादन के साथ-साथ कच्चे काजू की नई आवक में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बाजार में ग्राहकी का अच्छा समर्थन मिलने और पुराने स्टॉक में कमी आने के कारण काजू की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। हाल ही में कीमतों में 50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद काजू (चार टुकड़ा) के भाव यहां 750/800 रुपए प्रति किलो के पूर्व स्तर पर स्थिर बने हुए हैं। आगामी त्योहारी और शादी-विवाह की मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में काजू की कीमतों में और तेजी आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

Almond kernel: will increase after some time

New Delhi, 02 November (NNS):  The availability of almond kernel showed uptrend as the shipments have reached in the domestic markets from the importer and the producing markets. The prices of almond kernel reduced by Rs 30 per kg and presently, its prices remained stable at Rs 1060/1140 per kg. On the other hand, the demand seems weak in the wholesale markets along with the local markets at the higher level. The purchasers are purchasing the stock according to the needs due to the  higher prices. However, the prices will not likely to remain weak during the near future.

बादामगिरी : ठहरकर और चढ़ेगी

नई दिल्ली, 2 नवम्बर (एनएनएस) इन दिनों बादामगिरी के भाव में कुछ नरमी का रुख बना हुआ है। बीते कुछ सप्ताह के दौरान विदेशी उत्पादक एवं आयातक बाजारों से बादाम की लगातार खेप पहुंचने के कारण घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ी है। बादामगिरी के भाव में करीब 30 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है और वर्तमान में इसके दाम 1060/1140 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गए हैं। दूसरी ओर, ऊंचे भावों के चलते स्थानीय बाजारों के साथ-साथ थोक कारोबार में भी ग्राहकी कुछ कमजोर पड़ी है। महंगे भाव होने के कारण खरीदार फिलहाल जरूरत के मुताबिक ही माल की खरीद कर रहे हैं। हालांकि, बाजार में आई इस सुस्ती को अधिक समय तक टिकने वाला नहीं माना जा रहा है।