New Delhi, 17 August (NNS): The prices of cashew four pieces gained by Rs 20 to Rs 820 per kg because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone down in the same ratio.  The market sentiments may affect because of the higher import prices than the normal level and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming days.

काजू : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 20 रुपए तेज होकर 820 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता ऊंचा होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रह सकता है।

Almond Kernel: will remain strong

New Delhi, 17 August (NNS): During the previous week, the prices of almond kernel California improved by Rs 70 to Rs 1100 per kg because of the strong buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect because of the higher booking rates and shortage of import during the previous month. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 70 रुपए तेज होकर 1100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात में कमी आने तथा बुकिंग दर ऊंची बनी हुई है। अमेरिका में नई फसल सिर पर है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर मेें बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।