New Delhi, 23 April (NNS): The cost of imported cashew showed uptrend due to the downfall of the old stock and sluggish production, as a result, here, cashew 320 no. remained stable at Rs 1120/1150 per kg. The crop gets affected due to the unfavourable weather conditions in the famous producing countries and weak supply of raw stock. However, it’s new crop has been ruling in the markets of the country but the prices of imported cashew will remain high due to the weak rupee against the American dollar, due to this reason, the prices have remained under pressure. The arrival pressure of cashew shoulder trend in the Indian markets due to the higher booking rates and lack of stock in the processing factories of Vietnam. It is expected that the market will likely to remains strong as the import cost of raw cashew seems high.

काजू : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) उत्पादन कम होने तथा पुराना स्टॉक घटने से आयातित काजू की लागत बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1120/1150 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिका हुआ है। कच्चे माल की आपूर्ति में कमी तथा प्रमुख उत्पादक देशों में प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि देश में इसकी नई फसल चल रही है, लेकिन कमजोर रुपया आयातित काजू को और महंगा बना रहा है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वियतनाम की कई प्रोसेसिंग फैक्ट्रियों में माल की कमी और बुकिंग बढ़ने के कारण भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ गया है। कच्चे काजू की आयात लागत बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा मजबूत हो सकती है।नों में हाजिर में गोले में मंदी की आशंका नहीं है।

Copra: profitable at the current level

New Delhi, 23 April (NNS): The price of coconut powder have been ruling at the higher level due to the shortage of demand in the spot market and weak arrivals of raw stock. There is a shortage of old stock in the markets. Here, the prices of normal and best quality coconut powder have been ruling at Rs 7300 and Rs 7700 per 25 kg respectively. It’s prices may increase by Rs 100 per 25 kg due to the shortage of the spots stock. Instead of waiting for the coconut to ripen and be rolled into balls, farmers are selling it raw as they are getting good prices respectively, due to this, there is a shortage of the raw material for making dry balls. The prices of coconut powder will likely to remain high on seeing the strong trend in the prices of raw coconut and copra during the coming days.

गोला : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) गोला बुरादा की कीमतों में इस समय तेजी का रुख बना हुआ है। कच्चे माल की आवक में कमी होने एवं हाजिर बाजार में मांग की शॉर्टेज होने से गोला बुरादा में तेजी देखी गई है। मंडियों में पुराना स्टॉक कम बताया जा रहा है। यहां पर सामान्य के भाव 7300 एवं बढ़िया क्वालिटी 7700 रुपए प्रति 25 किलो बिक रहा हैं। हाल ही में हाजिर माल की कमी के कारण इसमें  100 रुपए की तेजी आई थी। किसान नारियल के पकने और उसे गोला बनाने का इंतजार करने के बजाय उसे कच्चा ही बेच रहे हैं क्योंकि वहां उन्हें तुरंत अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे सूखा गोला बनाने के लिए कच्चे माल की कमी हो गई है। आगामी दिनों में कच्चे  नारियल और खोपरा की कीमतों में मजबूती को देखते हुए गोला बुरादा की कीमतों में तेजी के आसार लग रहे हैं।