New Delhi, 13 April (NNS): The production cost of cashew showed uptrend due to the downfall in the old stock and higher production cost, as a result, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 780/820 per kg. The crop gets affected due to the unfavourable weather conditions in the famous producing countries and weak supply of raw stock. However, it’s new crop has been ongoing in the country, but the downfall in rupee makes the imported cashew more expensive, due to this, the prices have remained under pressure. The market sentiments gets support due to the expectations of higher import cost of raw cashew.
काजू : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अर्प्रल (एनएनएस) उत्पादन कम होने तथा पुराना स्टॉक घटने से आयातित काजू की लागत बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू (चार टुकड़ा) 780/820 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिका हुआ है। कच्चे माल की आपूर्ति में कमी तथा प्रमुख उत्पादक देशों में प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि देश में इसकी नई फसल चल रही है, लेकिन कमजोर रुपया आयातित काजू को और महंगा बना रहा है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है। कच्चे काजू की आयात लागत बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा मजबूत हो सकती है।
Almond kernel: no possibility of incrememt
New Delhi, 13 April (NNS): The prices of almond kernel showed downfall. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 810/815 per kg. It’s prices seems feeble, due to this reason, the arrivals of the crop reported to be high this year and the demand seems weak in the markets. Apart from this, the farmers are selling their old stock constantly and the production showed uptrend in California, due to this reason, the prices showed soft trend. Here, the prices of almond kernel California remained sluggish due to the weak buying from the stockists after the incremwmr in import.
बादामगिरी : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में फिलहाल मंदी कर रुख बना हुआ है। हाल ही में इसमें 15 रुपए की गिरावट आई थी। जिससे कैलिफोर्निया के भाव 810/815 रुपए प्रति किलो रह गए है। इसकी कीमतों में गिरावट का कारण पिछले वर्षों का बंपर उत्पादन अतिरिक्त स्टॉक इस वर्ष की नई फसल की बड़ी आवक का अनुमान, और बाजार में कमजोर मांग है। इसके अलावा, कैलिफोर्निया में उत्पादन लागत बढ़ने से किसानों द्वारा पुराने स्टॉक को जल्दी बेचने के कारण भी कीमतों में नरमी देखी जा रही है। आयात में वृद्धि होने की खबरें मिलने के बाद यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बादामगिरी कैलिफोर्निया सुस्त पड़ी हुई है।
