New Delhi, 19 June (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1150 per kg owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the monsoon season. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
काजू : स्थिरता कायम रहेगी
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने का अनुमान है।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 19 June (NNS): The sale of coconut powder reported to be strong at the higher level. As a result, the prices of coconut powder gained by Rs 100 to Rs 5800 per 25 kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect owing to the uptrend in the prices during the previous days. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the near future.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 100 रुपए और 5800 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। गोले में आती जा रही तेजी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मंदा होने का डर नहीं है।
