New Delhi, 28 October (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1130 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The consumption season has been going on, but the market sentiments may affect because of the normal supply than the normal level. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.
काजू : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि खपत का सीजन चल रहा है लेकिन आपूर्ति सामान्य के आसपास ही होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 28 October (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7800 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect as the chatt has already been over. There is no possibility of more uptrend in the spot coconut powder during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7800 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। छठ बीतने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की उम्मीद नहीं है।
