New Delhi, 01 July (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1150 per kg owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season and affected availability along with the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

काजू : सुस्ती जारी रहने के आसार

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित होने का डर है लेकिन खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने के आसार हैं।

Coconut powder: no uptrend

New Delhi, 01 July (NNS): The offtake of coconut powder reported to be high at the higher level. As a result, the prices of coconut powder remained stable at Rs 6000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak buying in the wedding season. There is a possibility of break on downfall in the spot prices during the near future.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा के उठाव में वृद्धि हुई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 6000 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादी वालों की लिवाली सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा की तेजी पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लग सकता है।