New Delhi, 04 June (NNS): The sale of cashew reported to be sluggish even after the downfall in the prices. Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है ।

Coconut powder: no downfall

New Delhi, 04 June (NNS): The monsoon has reached to Kerela. After this, here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7100 per 25 kg owing to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak supply amid monsoon season. There is no possibility of decrement in the spot coconut powder prices during the near future.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। केरल में मानसून पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से गोला बुरादा सामान्य 7100 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। मानसूनी वर्षा के कारण आपूर्ति प्रभावित होने के डर से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।