New Delhi, 09 July (NNS): The sale of cashew seems weak after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1100 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The arrivals have already been over, but the availability reported to be strong and the consumption season seems off, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain weak during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि नई फसल की आवक समाप्त हो गई है लेकिन उपलब्धता मजबूत बनी होने और खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती का वातावरण बना रह सकता है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 09 July (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg amid sluggish offtake after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the recent downfall in the prices of copra. There is no possibility of increment in the prices during the near future.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले में पिछले दिनों आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं है।