New Delhi, 02 April (NNS): The new season of cashew has been started in the country. After this, here, cashew 180 no. held stable at Rs 1150 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import prices of the raw stock and weak demand along with feeble rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.
काजू : सुस्ती छाई रह सकती है
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। देश में काजू की नई फसल चालू है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में एक दिन पूर्व आई मजबूती के बाद भी यह कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती छाई रह सकती है।
Coconut powder: no fear of downfall
New Delhi, 02 April (NNS): Here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7000 per 25 kg due to the weak offtake even after the ongoing kharmas. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per 25 kg. The market sentiments may affect owing to the recent uptrend in the prices of copra. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.
गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस)। खरमास चालू होने के कारण यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि अभी ब्याह-शादियां नहीं हैं लेकिन गोले में हाल ही में आई तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं है।
