New Delhi, 28 May (NNS): The new crop of cashew will likely to be over soon, after this, here, the offtake of cashew reported to be sluggish, due to this reason, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import prices of raw cashew reported to be high, in these circumstances, the market sentiments may affect. It is expected that the spot cashew prices will likely to remain stable at the same level of the previous days during the coming days.
काजू : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। काजू की नई फसल की आवक अपनी समाप्ति के कगार पर पहुंच गई है। इसके बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 28 May (NNS): The prices of coconut powder remained stable at Rs 7100 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the temporarily off in the weddings season. There is no possibility of increment in the spot coconut powder prices during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि गोला बुरादा सामान्य 7100 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
