New Delhi, 02 July (NNS): The monsoon has been going on in the southern parts of the country. As a result, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
काजू : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून सीजन चल रहा है। यहां उठाव सुस्त ही बना होने से काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Coconut powder: no increment
New Delhi, 02 July (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg amid sluggish offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the recent downfall in the prices of copra. There is no possibility of increment in the prices during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले में हाल ही में आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
