New Delhi, 12 October (NNS): the prices of cashew showed strong trend because of the shortage of old stock and lack of demand support, due to this, recently, its prices improved by Rs 50 per kg, due to which, as a result, here. The prices of cashew four pieces held stable at Rs 850/860 per kg. Both the traders and the sweets manufacturers are constantly purchasing the stock in wholesale. The prices of cashew have been increasing constantly in the markets. On seeing the upcoming wedding, Chatt and Diwali, the demand of dry fruits seems high in the domestic markets. Along with this, the arrivals of cashew fee bill in the international markets and the rupee against the American Dollar, due to this, the prices of cashew showed up trend. The demand of cashew have been increasing rapidly from the general consumers gift, packing companies and sweets manufacturers during the festival season.
काजू : भविष्य उजवल रहेगा
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (चार टुकड़ा ) 850/860 रुपए प्रति किलो पूर्व स्तर पर टिके रहे। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान मिठाई निर्माताओं, गिफ्ट पैक तैयार करने वाली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं की ओर से काजू की मांग तेजी से बढ़ी है।
Almond kernel: will likely to remain high
New Delhi, 12 October (NNS): the prices of almond colonel softened by Rs 10/20 to Rs 1090/1170 per kg. The import of almond showed heavy downfall from the international markets. In India, the amount of imported containers reported to be weak as compared to the previous year. The speed of the importing stock seems feeble at the Indian ports from the last seven weeks, due to this, the stock reported to be limited in the domestic spot markets. The demands of dry fruits, sweets, and gift packs have been increasing rapidly during the festival season. There is a shortage of stock in the markets, on seeing this, both the big traders and the stockists are continuously buying the stock, due to this, the prices showed heavy increment. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the importing of the proven to be costly from the international markets.
बादामगिरी : आगे और तेज रहेगी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में इस समय मजबूती का रुख बना हुआ है। एक दिन पूर्व इसके भाव 20/30 रुपए तेज होकर 1080/1200 रुपए प्रति किलो हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार से भारत आने वाले बादाम के आयात में भारी कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले भारत में आयातित कंटेनर्स की संख्या काफी घट गई है। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय बंदरगाहों पर आयात की खेप अपेक्षाकृत धीमी रही है, जिससे घरेलू हाजिर बाजार में स्टॉक सीमित हो गया है। त्यौहारों के दौरान ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयों और गिफ्ट पैक की मांग तेजी से बढ़ रही है। बाजार में माल की कमी को देखते हुए बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने मजबूत लिवाली की है, जिससे कीमतें तेजी से ऊपर गई हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर रहने से विदेशों से बादाम मंगवाना महंगा पड़ रहा है।
