New Delhi, 24 April (NNS): This year, the prices of cashew showed uptrend due to the lack of stock despite the arrivals of the new stock. Recently, the prices gained by Rs 30/40 per kg as per the quality. There, the cashew has been selling out at the higher level, due to which, the demand from the eastern parts of the country showed strong trend. On the other hand, there is a lack of demand owing to the constant profit taking selling, due to this reason, the market may increase after some time. The prices of various quality showed  uptrend during the last fortnight and there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

काजू-मुनाफा लेते रहिए

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस) नया माल आने के बावजूद भी स्टॉक में माल बहुत कम बचने से लगातार इस बार तेजी का रुख बना हुआ है। हाल ही में 30/40 रुपए प्रति किलो क्वालिटी अनुसार माल में भाव बढ़ गए है, वहां महंगे भाव में काजू बिकने लगा है, जिससे पूर्वी भारत की मांग मजबूत हो गई है। दूसरी ओर मुनाफा वसूली बिकवाली आने एवं ग्राहकी की भारी कमी हो जाने से सन्नाटा बना हुआ है, जिस कारण एक बार ठहरने के बाद फिर बढ़ेगा। नीचे के भाव से पिछले एक पखवाड़े के अंतराल विभिन्न क्वालिटी के काजू में बढत आ गई है तथा अभी निकट में मंदे की गुंजाइश नहीं है।

Coconut powder: increment after the correction

New Delhi, 24 April (NNS): The copra of south india have already been sold out in the markets and the old stock has not been available in the markets. The prices of coconut powder reduced by Rs 50 to Rs 4950 per 35 kg due to the profit taking selling.  The prices of whole coconut declined by Rs 25/30 per kg owing to the lack of demand. The prices of raw stock also showed uptrend in the markets of South India, due to which, the traders of coconut powder also being selling at the higher level. The processing cost reported to be at the higher level, due to this, the market showed uptrend, due to this, its prices went up by Rs 100 per 25 kg.

गोला बुरादा- करेक्शन के बाद बढ़ेगा

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस) दक्षिण भारत में गोला आकर निपट चुका है, पुराना स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं बचा है, लेकिन एक साथ आई भारी तेजी के बाद बना था। मुनाफा वसूली बिकवाली से गोलाकस 50 रुपए घटकर 4950 रुपए प्रति 35 किलो रह गया है। साबुत गोले में भी ग्राहकी के अभाव में 25/30 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गयी। कच्चे माल के भाव दक्षिण भारत की मंडियों में तेज हो गए हैं, जिससे गोला बुरादा में फिर बढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं। प्रोसेसिंग लागत महंगा को देखते हुए यहां से बाजार पुन: तेज लग रहा है100 रुपए प्रति 25 किलो तेज लग रहा है।