New Delhi, 14 November (NNS): Here, the arrivals of the stock seems weak from the producing markets. On the other hand, the raw stock is being available at the higher level to the processing units, despite all this, there is a lack of buying due to the heavy shortage of the demand and profit taking selling diwali. The prices of various quality of cashew slipped by Rs 50/75 per kg during the last fortnight and there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

काजू : अब माल बेचिए

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों से यहां माल कम आ रहा है, दूसरी ओर कच्चे माल, प्रोसेसिंग करने वाली यूनिटों को कम एवं महंगे मिल रहे हैं। इन सब के बावजूद भी दिवाली के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली आने एवं ग्राहकी की भारी कमी हो जाने से सन्नाटा बना हुआ है। ऊपर के भाव से पिछले एक पखवाड़े के अंतराल 50/75 रुपए विभिन्न क्वालिटी के काजू में गिरावट आ गई है तथा अभी निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं है।

Coconut powder: should take profit constantly

New Delhi, 14 November (NNS): The new stock of copra has already been sold out in the southern parts of the country and also a lack of old stock in the markets, due to which, here, both the inferior and the superior quality stock also gained by Rs 50 to Rs 150/190 per kg during the last 10 days. The coconut powder also went up by Rs 100 per 25 kg due to the increment in the prices and the best quality stock also ascended by Rs 150/200 per quintal. The raw stock is being available at the higher level in the markets of South India, due to which, the stock of coconut powder will not likely to sell at the higher level. The market may increase by Rs 100 per 25 kg on seeing the higher processing cost.

गोला बुरादा : मुनाफा लेते रहिए

नई दिल्ली, 14 नवम्बर (एनएनएस) दक्षिण भारत में गोला आकर निपट चुका है, पुराना स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं बचा है, जिससे हल्के भारी माल यहां 10 दिनों में 50 रुपए बढ़कर 150/190 रुपए प्रति किलो के बीच बिक हो गये हैं। गोला बुरादा भी कच्चे माल के भाव बढ़ने से 100 रुपए प्रति 25 किलो और बढ़ गया तथा बढ़िया मालों में 150/200 रुपए की तेजी आ गई है। कच्चे माल के भाव दक्षिण भारत की मंडियों में तेज हो गए हैं, जिससे गोला बुरादा में अब बढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं। प्रोसेसिंग लागत महंगा को देखते हुए यहां से बाजार 100 रुपए प्रति 25 किलो तेज लग रहा है।