New Delhi, 11 September (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1125 per kg owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect as the trump ascended the tariff by 50 percent. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.
काजू : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 11 September (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak availability and supply than the normal level. There is no possibility of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 11 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं है।
