New Delhi, 06 October (NNS): Cashew prices gained by Rs 50 per kg due to the shortage of the old stock and support of demand. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg, as a result, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs1100/1120 per kg. The demand showed strong trend from both the traders and the sweets manufacturers. The prices seems high in the markets. On seeing the diwali, chatt and upcoming wedding season, the demand of dry fruits showed uptrend in the domestic markets. Along with this, the arrivals reported to be weak and the rupee showed constant fluctuations against the American dollar, due to this, cashew prices have been ruling at the higher level. The demand of cashew has been increasing constantly from the packing companies and the general consumers.

काजू : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थ मिलने तथा पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां काजू (180 नंबर) 1100/1120 रुपए प्रति किलो के उच्च शिखर पर जा पहुंचा। व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं द्वारा थोक खरीदारी में भी  मजबूती देखी जा रही है। बाजारों में काजू की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। दिवाली, छठ और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए घरेलू बाजार में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की आवक कम होने और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते काजू के दामों में तेजी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान मिठाई निर्माताओं, गिफ्ट पैक तैयार करने वाली कंपनियों और आम उपभोक्ताओं की ओर से काजू की मांग तेजी से बढ़ी है।

Coconut powder: will remain high

New Delhi, 06 October (NNS): On seeing the demand of navratri, festival and weddings, the prices of copra showed uptrend. Recently, its prices gained by Rs 100 per quintal, due to this, its prices remained stable at Rs 7300 per 25 kg. Recently, the demand reported to be at the higher level due to the upcoming winter, diwali and durga pooja. The procurement of coconut powder showed uptrend from the commercial purchasers along with confectioners. Kerela, Tamil nadu, Andhra Pradesh and Karnataka are the major consuming areas of India. Now, the arrivals of raw stock reported to be limited in the local markets and North India from the producing markets. limited amount of stock has been lying in the spot markets and the festival demand may show increment during the near future.

गोला बुरादा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (एनएनएस) नवरात्रि की मांग को देखते हुए एवं त्योहारों और शादियों को देखते हुए गोला की कीमतों मे और तेजी दिखाई दे रही हैं। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई थी, जिससे गोला बुरादा 7300 रुपए प्रति 25 किलो के पूर्व स्तर पर टिका रहा।हाल ही में बीते गणेश उत्सव से लेकर अब आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और सर्दियों के आगामी सीजन के कारण बाजार में भारी मांग है। मिठाई निर्माताओं हलवाइयों, लड्डू, बर्फी और अन्य बेकरी उत्पाद बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों की ओर से गोला बुरादा की खरीदारी में भारी उछाल देखा जा रहा है। भारत में गोला और नारियल का मुख्य उत्पादन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्यों में होता है। इस समय उत्पादक मंडियों से उत्तर भारत और अन्य स्थानीय बाजारों के लिए कच्चे माल की आवक काफी सीमित बनी हुई है। हाजिर बाजारों में पुराना स्टॉक सीमित है और त्योहारी मांग अपने चरम पर पहुंचने वाली है।