New Delhi, 17 November (NNS): The prices of Cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The Christmas will likely to arrive after one and one and a half months, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will not likely to increase during the near future.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में सुधार की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस का त्यौहार आने में अब करीब एक-सवा महीने का ही समय बचा हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Almond kernel: no long increment

New Delhi, 17 November (NNS): During the review week, the prices of almond kernel California improved by Rs 5 to Rs 780 per kg owing to the limited buying even after the improved prices. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import than the normal level in the previous October month. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लबी तेजी के आसार नहीं हैं। सुधरी हुई कीमत पर भी हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया नाममात्र को 5 रुपए सुधरकर 780 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रु की वृद्धि हुई थी। गत अक्तूबर महीने में बादाम का आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।