New Delhi, 13 October (NNS): The prices of cashew four pieces remained firm at Rs 800 per kilogram because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the diwali demand has already been fulfilled. There is no possibility of more improvement in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं। घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त ही बना होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। दीवाली की अधिकतर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं हैं।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 13 October (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 750 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect because of ongoing festival season and weak import than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the near future.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है। सुधरी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए का सुधार हुआ था। आयात तुलनात्मक रूप से नीचा बना होने तथा त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
