New Delhi, 18 September (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1140 per kg owing to the sluggish sale at the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and weak supply and availability than the normal level. The spot cashew prices will likely to improve during the coming days.

काजू : सुधरने की आशा नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की वृद्धि हुई थी। हालांकि खपत का सीजन नहीं है लेकिन आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुधरने की आशा नहीं है।

Coconut powder: no uptrend

New Delhi, 18 September (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the lower level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7200 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak availability and supply than the normal level and higher price than the normal level.  There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बताई जा रही है लेकिन कीमत भी सामान्य से काफी ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की उम्मीद नहीं है।