New Delhi, 07 September (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season and weak supply than the normal level. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में तेजी की संभावना नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने तथा त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Almond Kernel: will remain weak
New Delhi, 07 September (NNS): During the previous week, the prices of almond kernel California remained at Rs 1150 per kg because of the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 25/30 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop in America. The spot almond kernel prices will likely to remain weak during the coming days.
बादामगिरी : सुस्त बनी रहेगी
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25-30 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रह सकती है।
