New Delhi, 25 June (NNS): The monsoon has been reached to Maharashtra, after this, the offtake reported to be sluggish. As a result, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The supply gets affected due to the constant monsoon, but the market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to fluctuate during the coming days.

काजू : घटाबढ़ी की आस नहीं

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी मानसून धीरे-धीरे बढ़ता हुआ महाराष्टï्र तक पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। मानसून की वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका है लेकिन फिलहाल खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Coconut powder: no downfall

New Delhi, 25 June (NNS): The monsoon has reached to Mumbai and the situation will be normal for the coming some days, due to this reason, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the affected supply  amid monsoon season. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the near future.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 25 जून (एनएनएस)। मानसून बढ़ता हुआ मुम्बई तक पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई जा रही हैं। यही वजह है कि यहां उठाव सुस्त बना होने के बाद भी गोला बुरादा सामान्य 7300 रु प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में चल रहे मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं है।