New Delhi, 22 January (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The new crop will likely to arrive in the end of the current month or the starting of the next month, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। चालू महीने के अंत या फरवरी के आरंभ में नई फसल शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Coconut powder: no uptrend

New Delhi, 22 January (NNS): The sale of coconut powder remained weak even after the decrement in the prices during the previous days, due to this, the prices of coconut powder remained firm at R s 7700 per 25 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The wedding season will start soon, due to this, the market sentiments may affect. The spot coconut powder will likely to increase during the coming one or two days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7700 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। फरवरी में ब्याह-शादियां फिर से शुरू होने जा रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।