New Delhi, 08 December (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 800 per kilogram because of the sluggish buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15per kg. The market sentiments may affect as the expected consumption of diwali has already been over. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.

काजू : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस की अधिकतर मांग पूरी हो गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Almond kernel: held sluggish

New Delhi, 08 December (NNS): The prices of almond kernel California dropped down by Rs 10 to Rs 805 per kg due to the weak buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Before this, the prices have gone up by Rs 30/35 per kg. The market sentiments may affect because of expected winter consumption and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में सुस्ती बनी रह सकती है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली अपेक्षाकृत रूप से घटने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए मंदी होकर 805 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30-35 रुपए की तेजी आई थी। बुकिंग दर बढ़ने तथा सर्दियों की संभावित खपत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।